लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- कस्बे में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर घायल 60 वर्षीय इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाने वाले व्यापारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार के के इलेक्ट्रॉनिक के संचालक कमलेश कुमार पुत्र मिश्रीलाल निवासी धौरहरा खुर्द रविवार शाम करीब 8:30 बजे अपनी दुकान बंद कर सड़क के दूसरी ओर स्थित मिश्रा मेडिकल स्टोर से दवा लेकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह सड़क पार कर अपनी साइड में पहुंच चुके थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण वह काफी देर तक मौके पर ही पड़े रहे और किसी को तुरंत जानकारी नहीं हो सकी। सीसीटीवी में ऑटो से टक्कर लगती हुई दिख रहा है लेकिन रात और अंधेरा होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हादसे के लगभग 30 मिनट बाद आसपास के दुकानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.