धनबाद, दिसम्बर 31 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। आठ लेन सड़क के सर्विस लेन में बीते 21 दिसंबर की रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सरायढेला निवासी व्यवसायी निखिल मोदी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। वहां नौ दिनों तक वे जिंदगी और मौत से जूझते रहे। मंगलवार को हालत बिगड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। फिर शव को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि हुंडई कार एच10आर-9354 तेज गति से 21 दिसंबर की रात आठ लेन सड़क के सर्विस लेन में जा रही थी। इस दौरान उसने आगे चल रही जेएच10एबी-8756 नंबर की कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार में कार्मिक नगर निवासी विकास कुमार (38), उनकी पत्नी प्रिया कुमारी (35) और उनकी दो बेटियां यशी शर्मा (12) व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.