अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शाहजमाल निवासी मुकर्रम (46) पुत्र अशरफ 15 दिन पहले खैर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...