सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, अज्ञात बाइक सवार पर केस
मऊ, मई 13 -- मधुबन,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्काबोझ चौराहे के पास बीते दिनों हुए सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मधुबन थाना क्षेत्र के चक्काबोझ निवासी सूरज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा शशी उर्फ शशिकांत बीते 21 अप्रैल को अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चक्काबोझ चौराहे के पास पीछे से आ रही एक बाइक के सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में शशिकांत के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल रेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.