बस्ती, मार्च 14 -- कप्तानगंज (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायल एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि रात करीब 1:30 बजे खजुहा गांव निवासी संतोष वर्मा (55) पुत्र स्व. जगन्नाथ सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष कप्तानगंज ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.