देवघर, अप्रैल 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। पालोजोरी थाना क्षेत्र के दहजोरिया गांव निवासी 62 वर्षीया पुकु हेंब्रम की शुक्रवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पुत्र अरुण सोरेन ने बताया कि गुरुवार शाम उसकी मां टोटो से गांव से संबंधी के घर जा रही थी, उसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टोटो पलट गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया। लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए बैद्यनाथधाम ओपी को आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...