सड़क हादसे में घायल विधायक की हालत खतरे से बाहर
बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- गंगा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल डिबाई के भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। विधायक का दिल्ली स्थित एम्स के आईसीयू में उपचार चल रहा है। विधायक के भाई केसरी सिंह ने बताया कि हादसे में चंद्रपाल सिंह के कॉलर बोन और पसलियों में फ्रैक्चर आया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।बताया गया कि शनिवार दोपहर विधायक चंद्रपाल सिंह लखनऊ से फॉर्च्यूनर कार आ रहे थे। इसी दौरान बीबीनगर थाना क्षेत्र में गांव पोटा कबूलपुर के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे पर बारिश का पानी भरा होने के कारण उनकी फॉर्च्यूनर कार फिसल गई और सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में घायल विधायक चंद्रपाल सिंह की हालत खतरे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.