सड़क हादसे में घायल लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत
देवरिया, सितम्बर 6 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल लाइनमैन की एम्स गोरखपुर में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। लाइनमैन की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।सुरौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया करन के रहने वाले महेश कुशवाहा (45) पुत्र रामकिशन कुशवाहा उसरा बाजार विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के रुप में काम करते थे। सोमवार को वह कहीं से काम कर सुरौली चौराहे पर पहुंचे, सड़क पार करते समय अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया।एम्स में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही पत्नी रुगदी देवी दहाड़ मारकर रोने लगी और रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। वहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.