औरंगाबाद, मई 20 -- हसपुरा थाना क्षेत्र के मौआरी गांव के 73 वर्षीय रिटायर्ड चिकित्सक डॉ. ललन प्रसाद शर्मा की बुधवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. शर्मा कोइलवां गांव में अपना निजी क्लीनिक चलाते थे। मंगलवार को क्लीनिक से बाइक से मौआरी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोइलवां मोड़ पर पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

डॉक्टर की मृत्यु के बाद की स्थिति चालक पिकअप को पचरुखिया बाजार में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही वाहन को जब्त कर लिया है। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंन...