रांची, मार्च 10 -- रांची। संत जॉन इंग्लिश मीडियम स्कूल के रात्रि प्रहरी रोहित लामा की सड़क हादसे में हुई मौत मामले में जोसेफ सालू सोये के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोहित लामा ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें कहा कि उनके बड़े भाई 14 साल से स्कूल में बतौर रात्रि प्रहरी के रूप में काम कर रहे थे। सात मार्च को चालक जोसेफ सालू ने स्कूल परिसर में अपनी गाड़ी से रोहित को धक्का मार दिया, जिससे रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...