रांची, मार्च 22 -- मांडर,प्रतिनिधि। मांडर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। हारिल गांव निवासी 21 वर्षीय अनीता एक्का ने रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को अनीता एक्का टांगरबसली बाजार से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सकरा सिमान के पास सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल इलाज के लिए मांडर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि रविवार सुबह उसकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मांडर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.