हरदोई, मार्च 13 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के नया गांव मुबारकपुर निवासी सुभाष (30) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सात मार्च को नशे की हालत में ई-रिक्शा पलटने से सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया था। वहीं उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...