गुमला, मार्च 31 -- गुमला। रामनवमी के दिन गुमला थाना क्षेत्र के पतगच्छा के समीप बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक रोहित महतो पतगच्छा निवासी था।जानकारी के अनुसार रोहित रामनवमी जुलूस देखकर घर लौट रहा थ। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहे थे, लेकिन सोमवार रात उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शव सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.