मैनपुरी, फरवरी 2 -- सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 16 जनवरी को हुए सड़क हादसे के दौरान एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी और युवक घायल हो गया था। युवक की मौत हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के बरनाहल दिहुली मार्ग पर ककर्रा मोड़ के निकट एक कार ने किशोर और उसके साथी युवक को टक्कर मार दी थी। किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी तथा घायल युवक को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। नगर पंचायत क्षेत्र के वनखंडेश्वर निवासी सुनील कुमार गुप्ता पुत्र आमोद गुप्ता ने पुलिस को जानकारी दी कि 16 जनवरी को उनका पुत्र प्रिंस अपनी बुआ के लड़के चिराग पुत्र आशीष गुप्ता निवासी भरथना इटावा के साथ जा रहा था। तभी सामने से आ रही ईको ने उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.