देवघर, मार्च 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी गयी है। यह कार्रवाई मृतक के भाई बिष्णु कुमार के बयान के आधार पर की गई है। जानकारी के अनुसार मृतक 23 वर्षीय संजय कुमार 16 जनवरी 2026 की रात अपने साढ़ू के साथ मोटरसाइकिल से तपोवन मेला देखकर वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान मोहनपुर बाजार के पास अज्ञात हाइवा ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले सदर अस्पताल, देवघर लाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने रिम्स, रांची रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 24 जनवरी 2026 को संजय कुमार की मौत हो गई, जबकि साढ़ू की...