फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 2 -- कायमगंज, संवाददाता। पांच दिन पहले अटैना पुल के पास बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन जब शव लेकर घर लौट रहे थे, तो उन्हें युवक की सांसें चलने का आभास हुआ। आनन-फानन में उसे सीएचसी लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जनपद कासगंज के थाना पटियाली के दरियावगंज गांव निवासी रवि प्रकाश 27 मार्च को अपनी बाइक से गंगा स्नान को जा रहे थे। कंपिल अटैना पुल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे रवि उछलकर काफी दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद परिजनों ने रवि को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच चली जंग के बाद रवि ने दम त...