बरेली, जुलाई 1 -- फतेहगंज पूर्वी ।थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में सोमवार देर रात निकसुआ और टिसुआ गांव के बीच सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सड़क किनारे घायल अवस्था में देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवक को बरेली के एक अस्पताल में  भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान कर सके, तो वह तत्काल थाना फतेहगंज पूर्वी अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क करें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सूचना दी जा सके। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, नहीं हो शिनाख्त मृतक की पहचान कराने के प्रयास लगातार ज...