घाटशिला, सितम्बर 5 -- घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के राजस्टेट डुंगरी पहाड़ के समीप सड़क दुर्घटना में मुर्शिदाबाद के फेरी करने वाले दो युवक गुरुवार की शाम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें मुर्शिदाबाद निवासी शेख नसीम की मौत शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान कोलकाता में हो गई। जबकि दूसरा घायल शेख आरिफ अभी भी मौत एवं जिंदगी के बीच जंग लड़ रहा है। शेख नसीम मुर्शिदाबाद निवासी शेख अमीर अली के पुत्र थे। शेख नसीम शादी शुदा है और उनका एक 12 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है। जानकारी के अनुसार शेख नसीम घाटशिला मुस्लिम बस्ती में भाड़े के मकान में रहकर बर्तन बेचने का काम करते थे। गुरुवार को किसी काम से धालभूमगढ़ गये थे, लौटने के क्रम में राजस्टेट डुंगरी पहाड़ के समीप उनकी स्कूटी को कोई अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया था। इस घटना में मुर्शिदा...