संभल, जनवरी 10 -- थाना क्षेत्र में नौ दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अलीगढ़ अस्पताल में ही मृतक का पीएम हुआ है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव दुवारी पेट्रोल पंप के पास बीते एक जनवरी को बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया था। घायलों में दुवारी कलां गांव निवासी जीतपाल उर्फ जीतू (21) पुत्र ...