मैनपुरी, मार्च 2 -- अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की घर पहुंचते ही मौत हो गई। शनिवार की रात घायल होने के बाद उसका अलीगढ़ में उपचार कराया गया था। हालत में सुधार होने पर परिवार के लोग उसे रविवार को घर ले आए। होली के मौके पर युवक की मौत हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से ग्रामीण भी शोक में डूब गए हैं। कस्बा बिछवां निवासी 25 वर्षीय सोनू उर्फ दीपक पुत्र मुनेश दिवाकर अलीगढ़ के इगलास में नौकरी करता था। वहां अज्ञात वाहन ने उसे शनिवार की रात 10 बजे के करीब टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। रविवार की रात परिवार के लोग हालत में सुधार होने पर उसे घर ले आए। लेकिन घर आते ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। युवक की मौत से उसकी पत्नी स...