उन्नाव, मई 2 -- फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर स्थित उम्मरखेड़ा गांव निवासी उदयभान शुक्रवार देर रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी बांगरमऊ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी स्थिति नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया, लेकिन परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान हालत बिगड़ती गई और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उन्हें वापस घर ल...