कोडरमा, मार्च 6 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के खुट्टा स्थित बरियारपुर मोड़ के समीप शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक नीरज कुमार (25 वर्ष) की इलाज के दौरान मंगलवार को रांची के एक अस्पताल में मौत हो गई। चार दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद अंततः दम तोड़ दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अम्बाबाद सतघरवा निवासी नीरज कुमार शनिवार की शाम बासोडीह बाजार से अपना काम निपटाकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरियारपुर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं।दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्...