सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहरा
बांका, मई 4 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी रंजीत यादव के 19 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद रविवार को पीएमसीएच पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में कोहरामघटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 अप्रैल को रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बाजार चौक के समीप बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया जाता है कि सचिन कुमार अपनी बाइक लेकर पुनसिया बाजार चौक पर खड़ा था, तभी यूपी नंबर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.