सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम
गोपालगंज, मई 10 -- सिधवलिया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बृतिया गांव निवासी 28 वर्षीय राज कुमार राम की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय छोटे लाल राम का पुत्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया गया कि आठ मई को एक पिकअप वाहन पर डीजे लदा हुआ था, जिसे वह कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान बृतिया गांव स्थित सारण बांध के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी हालत गंभीर देखते हुए उसे गोरखपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.