शामली, अप्रैल 27 -- बाबरी। बाबरी क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा निवासी 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में गंभीर घायल होने के बाद जिला जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो जाने से स्वजनों में कोहराम मच गया। शुभम पाल पुत्र कालू पाल निवासी गांव बनतीखेड़ा पतंजलि आयुर्वेद चिकित्सालय हरिद्वार में नौकरी करता था। बताया गया कि शुभम रविवार देर शाम हरिद्वार से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पीनना बाईपास के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुभम की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही स्वजनों मे...