सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान कानपुर में मौत
उरई, अप्रैल 17 -- कदौरा। संवाददाता चतेला तिराहे पर चार दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते सोमवार को कस्बा के मुहल्ला ईदगाह निवासी आमिर 24 वर्ष अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक से बबीना की ओर जा रहा था। तभी चतेला तिराहे के पास आटो की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर हालात में घायल हो कर सड़क पर गिर पड़े थे। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। हालत में सुधार न होने से आमिर को कानपुर भेजा गया जहाँ इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई जबकि सोनू जिंदगी और मौत के बीच झाँसी में जूझ रहा है। जैसे ही आमिर की मौत की खबर परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कानपुर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.