संभल, मार्च 21 -- गुन्नौर नरौरा हाईवे पर रसूलपुर गांव के नजदीक सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार महिला व बच्चा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिसमें शनिवार को एक घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर सैलाब निवासी दानवीर पुत्र केदारी गांव की ही रिश्ते की दादी पिंकी पत्नी कृष्णपाल और उनके एक वर्षीय बेटे नीरज कुमार को पाताली शिव मंदिर पर सोमवार को जल चढ़ाकर वापस घर ले जा रहा था। जैसे ही बाइक गुन्नौर-नरौरा हाईव स्थित रसूलपुर गांव के निकट पहुंची तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबकि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। दानवीर...