सड़क हादसे में घायल युवक इलाज के दौरान मौत
इटावा औरैया, मई 2 -- इटावा। सड़क हादसे में घायल युवक की पांच दिन बाद इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई। मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के समान कटरा निवासी 40 वर्षीय राजीव कुमार श्रीवास्तव 26 अप्रैल को इटावा जाने के लिए निकला था। वह बरालोकपुर के पास सड़क किनारे खड़ा होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल राजीव को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा था। उधर, राजीव के न लौटने पर चितिंत परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच सोशल मीडिया पर उसकी फोटो मेडिकल कॉलेज से साझा हुई। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से युवक घायल, सैफई में मौत 30 अप्रैल को वायरल फोटो के माध्यम से उसके भाई अखिलेश कुमार ने राजीव की पहचान की और मेडिकल कॉलेज पहुंचा। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान राजीव ने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.