हरदोई, मार्च 21 -- हरदोई। पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल एक मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पतरास गांव निवासी आकाश खेती-किसानी करते हैं। 11 मार्च को हुई अपनी शादी के बाद बहन श्वेता और उसके बच्चों को आंझी रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर अयारी नेवादा के पास उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मासूम समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे में घायल मासूम बेबी की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...