बहराइच, अप्रैल 10 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली के कुर्मिनपुरवा बाईपास पर दस दिन पूर्व बस की टक्कर से कार सवार महिला बैंक कर्मी घायल हो गई थी। जिसका गुरूवार को मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ में निधन हो गया । नानपारा कोतवाली के जुबली गंज निवासनी प्रीति मित्तल. (30) पत्नी तुषार मित्तल का लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। प्रीति 30 मार्च को सुबह मिहींपुरवा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ड्यूटी पर जा रही थी। सुबह करीब 9.30 मिनट पर जब वह कुर्मिनपुरवा बाईपास पर पहुंची तभी दूसरी ओर से आ रही आरएस यादव डबल डेकर बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां अभी तक उनका इलाज चल रहा था। गुरूवार रात वह जिंदगी की जंग हार गई, और डॉक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.