हापुड़, मई 3 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 स्थित धनौरा कट के पास 30 अप्रैल की शाम हुई दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए थे। घायलों में से एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद मेरठ के गांव मेहरमती मीणा निवासी दीपा मीना ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 30 अप्रैल की शाम वह उनके पति विनोद, मां मुनेश, करिश्मा उर्फ बुलबुल व मुकेश कार में सवार होकर शादी में जेवर जिला गौतमबुद्धनगर जा रहे थे। उनकी कार को मुकेश चला रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग 334 स्थित धनौरा कट के पास पहुंचे तो गलत दिशा से आ रही दूसरी कार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, रोड जामदुर्घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.