संभल, जून 1 -- जनपद बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली निवासी आकिल पुत्र कल्लन ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसकी मां निकवरी अपनी बेटी के घर जा रही थी। अचानक चौराहे पर गढ़ी बिचौला के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे मुकीश व उसकी मां घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बहजोई ले गए, जहां मां निकबरी की हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया था। हालत में सुधार न होने पर महिला को मुरादाबाद से दिल्ली रेफर कर दिया था। दिल्ली में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक कमरूल निवासी गढ़ी बिचौला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...