सीवान, फरवरी 27 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सोहगरा घाट निवासी की बाइक से ठोकर लगने पर ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सोहगरा घाट के 60 वर्षीय अवधेश राजभर थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी की देर रात अवधेश राजभर बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित बाइक ने पीछे से आकर कुचल दिया। घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि जिसने बाइक से ठोकर मारी थी, वह स्वयं गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गया। सूचना मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण भी पहुंच गए। परिजन निजी अस्पताल से इलाज के लिए लार सीएचसी में भर्ती कराए। वहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज दौरान 24 फरवरी की रात अवधेश राजभर की मौत हो गई। शव को लेकर पहुंचे परिजन बुधवार की रात आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.