सड़क हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत
शामली, मई 29 -- कैराना। सड़क हादसे में घायल 30 वर्षीय बाइक सवार मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया। बुधवार सुबह करीब सात बजे पानीपत बाईपास पर दो बाइको की आमने-सामने की भिडंत हो गई थी। जिससे एक बाइक सवार मंडावर निवासी कादिर और उसका चचेरा भाई नदीम घायल हो गए थे जबकि दूसरी बाइक सवार बरनावी निवासी 30 वर्षीय आशु गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था जहां से आशु को रेफर कर दिया था। आशु का उपचार पानीपत प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान आशु की मौत हो गई। बाद में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया। मृतक आशु के चार छोटी छोटी बेटियां हैं तथा पानीपत फैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.