बदायूं, जून 13 -- पांच दिन पहले उझानी-बिल्सी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से खेत से लौटते समय घायल हुए किसान की सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। नगर के अहीर टोला निवासी 70 वर्षीय किसान नेत्रपाल सिंह यादव पांच दिन पूर्व शाम के समय खेत देखकर वापस घर लौट रहे थे। तभी उझानी-बिल्सी मार्ग पर खेतों के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें बदायूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत बिगड़ने पर गुरुवार को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जौनपुर के ट्रक चालक की मौत वहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...