प्रयागराज, फरवरी 15 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र के कतवारूपुर गांव के पास शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बावर्ची गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी बनी भेजा, जहां से चिकित्सक ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार दोपहर घायल 62 वर्षीय बावर्ची मान बहादुर यादव की अस्पताल में मौत हो गई। मान बहादुर सराय चाचक स्थित एक ढाबे में खाना बनाने का काम करते थे। घटना के दिन वह घर से साइकिल से ढाबे पर जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.