पीलीभीत, अप्रैल 10 -- पीलीभीत। कार की टक्कर से घायल बाइक सवार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना अमरिया क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी हारून 24 मार्च को किसी काम से पीलीभीत आए थे। उनके साथ पत्नी बुसरा भी थी। घर लौटते समय शहर के टाइगर तिराहा पर कार की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर बुशरा को बरेली के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह को वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.