लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- शुक्रवार की देर रात लखीमपुर शारदानगर रोड पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव जग्गनाथपुरवा हाल पता मोहल्ला भुईफोरवा नाथ कोतवाली सदर निवासी 46 वर्षीय संतोष कुमार तिवारी शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे खंभार खेड़ा चीनी मिल से ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहे थे। इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास टेढुई मोड़ पर पीछे से पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे संतोष तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर में घायल बाइक सवार की मौत जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उनको लखनऊ रेफर कर दिया था। फायदा न होने पर परिजन उसे लखीमपुर के एक निजी अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.