रामपुर, जनवरी 28 -- रविवार शाम शाहबाद-बिलारी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। नगर के मोहल्ला कोठी निवासी 55 वर्षीय जाकिर हुसैन रविवार शाम अपने घर के जानवरों के लिए भूसा खरीदने मोटरसाइकिल से ग्राम दनियापुर जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही जाकिर हुसैन शाहबाद-बिलारी मार्ग पर ताजपुर बॉर्डर के पास तिराहे से दनियापुर को जाने वाले रास्ते की ओर मुड़े, तभी बिलारी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जाकिर हुसैन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। जाकिर हुसैन की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.