सड़क हादसे में घायल बर्तन कारोबारी ने दम तोड़ा
कानपुर, जून 19 -- कानपुर। सचेंडी में सड़क हादसे में घायल बर्तन कारोबारी ने इलाज के दौरान 10 दिन बाद दम तोड़ दिया। रावतपुर गांव निवासी 48 वर्षीय मनोज वर्मा का घर से कुछ दूरी पर बर्तन की दुकान व कारखाना है। परिवार में पत्नी नीलू और दो बच्चे साहिल व प्रिया हैं। चाचा रवि वर्मा ने बताया कि सात जून को वह, मनोज व दो अन्य बर्तन कारोबारी पुखरायां स्थित बर्तन फैक्ट्री में माल का ऑर्डर देकर कार से घर लौट रहे थे। सचेंडी स्थित चौहान ढाबे के पास हाईवे पर मवेशी आ जाने पर आगे चल रहे डंपर और बस ने स्टेयरिंग काट दी, यह देख कार चला रहे रवि ने भी अचानक गाड़ी मोड़ दी। इससे कार ढाबे के चबूतरे से जा टकराई। अचेत अवस्था में मनोज को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.