बदायूं, मई 8 -- सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की 22 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र का है। कस्बा उसहैत निवासी प्राइवेट बस मालिक फजल अहमद 14 अप्रैल 2026 को उसहैत-ककराला रोड पर ई रिक्शे ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।करीब 22 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद इलाज के दौरान फजल अहमद की मौत हो गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दिल्ली स्थ...