कुशीनगर, मई 21 -- पडरौना, निज संवाददाता।पडरौना-कठकुइया मार्ग पर सिधुआ बाजार में 15 मई को बाइक की टक्कर से घायल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, पूर्व जिपं सदस्य की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग उनके आवास पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त करने लगे।पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सुखपुरा गांव निवासी जर्नादन कुशवाहा पूर्व में अपने वार्ड से जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी युवाओं में से एक थे। हाल ही में उन्हें अपनी जनता पार्टी में कुशीनगर युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल रिटायर्ड चिकित्सक की इलाज के दौरान मौत ग्रामीणों का कहना है कि वह 15 मई को बुलेट ...