लातेहार, मार्च 16 -- बेतला प्रतिनिधि । गत 6 मार्च को रांची-मुरी मार्ग पर सिल्ली के पास हुई सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हुए ग्राम बेतला (थाना बरवाडीह,लातेहार) निवासी और रांची के हाईवे पेट्रोलिंग में चालक के पद पर कार्यरत सुदेश्वर सिंह 48 वर्ष की ईलाज के दौरान बीती रात रिम्स रांची में अचानक मौत हो गई।सोमवार की सुबह मृतक का शव पैतृक घर (बेतला) पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।पत्नी पनवां देबी, चार नाबालिग पुत्र-पुत्री समेत अन्य परिजन शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं पत्नी रोते-रोते गिरकर अचेत हो गई।यह हृदय विदारक दृश्य देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।बाद में आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया और उन्हें सांत्वना दी। इसबारे में मृतक का भाई राजेश्वर और दिनेश सिंह ने बताया कि गत 6 मार्च को घायल होने के बाद सुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.