सड़क हादसे में घायल पिता ने लगाई मुफ्त ऑपरेशन की गुहार, बेटी आईसीयू में भर्ती
देहरादून, सितम्बर 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बेबस पिता ने अपने ऑपरेशन और बेटी के इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन से मुफ्त इलाज की गुहार लगाई है। उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले पेशे से पेंटर बबलू और उनकी बेटी रोली बीते 20 सितंबर को एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। हादसे में बेटी रोली के सिर में गंभीर चोट आई है और वह फिलहाल अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही है। वहीं, बबलू के हाथ में कई जगह फ्रैक्चर हो गए हैं, जिसके लिए उन्हें जल्द ऑपरेशन की जरूरत है। पीड़ित परिवार के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, जिसके कारण अस्पताल में उनका मुफ्त ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है और इलाज का भारी भरकम खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं है। बबलू ने कहा है कि सड़क दुर्घटना के नियमों के तहत उनका इलाज मुफ्त होना च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.