सड़क हादसे में घायल दो बच्चियां लखनऊ रेफर
गोंडा, सितम्बर 1 -- करनैलगंज, संवाददाता। चचरी मार्ग पर बरगदी-पारा मोड़ के पास सोमवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में शाहपुर निवासी सन्नो और एक वर्षीय रियाज की मौत हो गई थी। वहीं छह बच्चे घायल हुए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल मीना (5) और फिजा (10) की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं अन्य घायल बच्चों मुस्कान, रुकसार, साहिल और हिना का इलाज गोंडा जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। वाहन के आधार पर चालक की पहचान और तलाश की जा रही है। कोतवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.