भागलपुर, अप्रैल 11 -- सुल्तानगंज-भागलपुर एनएच-80 के महेशी चौक के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय छात्र अंश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अंश कुमार सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी निवासी मदन पासवान का पुत्र था। पुलिस और परिजनों के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे तेज रफ्तार सफेद रंग की एक कार ने नामांकन कराने जा रहे तीन छात्र-छात्रा को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अंश कुमार और दिलखुश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घायल अंश कुमार का इलाज पहले भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा था। उसकी हालत गंभीर बनी रहने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया। परिजन उसे कोलकाता ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही अंश कुमार की मौत हो गई। मौत की सूचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.