सड़क हादसे में घायल दो और लोगों की मौत, कुल मृतक हुए तीन
जौनपुर, अगस्त 30 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार ब्रह्मबाबा के समीप प्रयागराज मार्ग पर शुक्रवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में घायल दूसरे बाइक पर सवार दोनों युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में क्रमशः तीनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि बीरभानपुर गांव निवासी करीब 20 वर्षीय अजीत कुमार यादव घर से पशुओं के लिए चोकर लेने फतेहगंज बाजार गए थे। रात करीब नौ बजे बाइक पर चोकर लादकर अजीत अपने घर आ रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: दो बाइकों की टक्कर में घायल दूसरे युवक की भी हुई मौत दुर्घटना में अजीत की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार सरायख्वाजा थाना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.