सड़क हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार ने भी दम तोड़ा
हरदोई, मार्च 28 -- हरदोई। पिहानी थाना क्षेत्र में चमेली पुल की मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल बाइक सवार दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया, जबकि घटनास्थल पर ही दूसरी बाइक पर सवार भांजे की मौत हुई थी। उसकी मां का इलाज चल रहा है। मझिला थानाक्षेत्र के खंजी पुरवा निवासी 18 वर्षीय मोहित शुक्रवार को बाइक से पिहानी जा रहा था। रास्ते में पिहानी थाना क्षेत्र के चमेली पुल की मोड़ के पास सामने से बाइक की टक्कर हो गई थी। इसमें दूसरी बाइक पर सवार आकाश की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि आकाश का मामा देशपति घायल हो गया था। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे में मोहित भी गंभीर घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल लाया गया था। यहां से लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मोहित की मौत हो गई थी। कोतवाल देहात हरिनाथ सिंह यादव ने बताया, जिला अस्पताल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.