सड़क हादसे में घायल दूसरी महिला ने भी तोड़ दिया दम
मैनपुरी, जून 17 -- कुसमरा। कुसमरा बेवर मार्ग पर मंगलवार की शाम हुए सड़क हादसे में घायल हुई दूसरी महिला ने भी दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर आई तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची सैफई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं उनका उपचार चल रहा है। मंगलवार को कुसमरा-बेवर मार्ग पर एक वाहन की टेंपो से टक्कर हो गई थी जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे और टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना में रीना पत्नी राजेश निवासी गुलालपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी बुधवार को सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान इस महिला ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के दौरान टेंपो सवार 42 वर्षीय भूरी पत्नी बबलू निवासी नगला भूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.