बलरामपुर, अप्रैल 6 -- गैसड़ी, संवाददाता। सड़क हादसे में घायल तीसरे साथी पचपेड़वा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी 21 वर्षीय हाशिम मलिक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम धमौली निवासी नसीरूद्दीन की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़ीकुइंया निवासी गोलू व पुरानी बाजार निवासी जुबेर का सीएचसी तुलसीपुर में इलाज कराया जा रहा है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 730 तुलसीपुर-पचपेड़वा के ग्राम चयपुरवा के पास रविवार रात करीब 1.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया के पास डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पचपेड़वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.